Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 : अगर आप भी साल 2026 में राजस्थान CET 12th Level की परीक्षा देने जा रहे हैं और अभी से अपनी तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं, तो आपके लिए Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 जानना बहुत जरूरी है। क्योंकि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसका पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न पता होना चाहिए। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा CET Senior Secondary Level 2026 का सिलेबस जारी कर दिया गया है। इस बार परीक्षा में राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भूगोल, भारतीय राजनीति, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, कंप्यूटर, हिंदी और अंग्रेजी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
इसलिए अगर आप भी राजस्थान CET 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 की पूरी जानकारी आसान भाषा में बताने वाले हैं। यहां आपको विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और Rajasthan CET Syllabus PDF Download करने का डायरेक्ट लिंक भी मिलेगा।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Overview
| Details | Information |
|---|---|
| Exam Name | Rajasthan CET Senior Secondary Level 2026 |
| Board Name | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| Exam Level | 12th Level |
| Exam Year | 2026 |
| Exam Mode | Offline (OMR Based) |
| Total Questions | 120 |
| Total Marks | 240 |
| Marks Per Question | 2 Marks |
| Exam Duration | 2 Hours 30 Minutes |
| Negative Marking | 1/3 |
| Exam Date | 1 to 3 December 2026 |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026
अगर आप CET 12th Level की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो आपको इसके परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी होनी चाहिए। राजस्थान CET 12वीं लेवल की परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। साथ ही 1 क्वेश्चन गलत होने पर 1/3 नंबर भी कट जाएगा | तो इस प्रकार पेपर कुल 240 अंकों का होगा। इसकी परीक्षा को पूरा करने के लिए आपको 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय यानी MCQ प्रकार के होंगे।
| Exam Pattern | Details |
|---|---|
| Total Questions | 120 |
| Total Marks | 240 |
| Question Type | Multiple Choice Questions |
| Marks Per Question | 2 |
| Exam Duration | 150 Minutes |
| Negative Marking | 1/3 of Question Marks |
| Exam Mode | Offline |
ध्यान दें: परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-तिहाई भाग काटा जाएगा। इसलिए प्रश्नों को हल करते समय सही उत्तर का चुनाव करना जरूरी है।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 in Hindi
अब बात करते हैं सबसे जरूरी जानकारी की, यानी राजस्थान CET 12th Level के Subject Wise Syllabus की। CET 2026 में कुल 12 विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे हमने सभी विषयों का सिलेबस विस्तार से दिया है, ताकि आप अपनी तैयारी के अनुसार हर टॉपिक को कवर कर सकें।
1. Rajasthan History (राजस्थान का इतिहास)
राजस्थान के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक निम्नलिखित हैं।
- राजस्थान की प्रमुख प्राचीन सभ्यताएं एवं पुरातात्विक स्थल।
- राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं शासक।
- प्रमुख शासकों की उपलब्धियां।
- 1857 का स्वतंत्रता संग्राम।
- राजस्थान के किसान आंदोलन।
- जनजातीय आंदोलन।
- प्रजामंडल आंदोलन।
- राजस्थान का एकीकरण।
- राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व एवं उनका योगदान।
2. Rajasthan Art and Culture (राजस्थान की कला एवं संस्कृति)
- राजस्थान की स्थापत्य कला।
- चित्रकला की प्रमुख शैलियां।
- राजस्थान के लोक संगीत एवं लोक नृत्य।
- लोक नाट्य एवं लोक वाद्य यंत्र।
- प्रमुख धार्मिक संप्रदाय।
- राजस्थान के लोक देवता एवं लोक देवियां।
- पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषण।
- प्रमुख मेले एवं त्योहार।
- रीति-रिवाज एवं परंपराएं।
- राजस्थान की भाषा एवं बोलियां।
- राजस्थानी साहित्य एवं प्रमुख साहित्यकार।
3. Indian Geography (भारत का भूगोल)
- भारत का भौतिक स्वरूप।
- पर्वत, पठार, मैदान एवं मरुस्थल।
- भारत की प्रमुख नदियां एवं बांध।
- प्रमुख झीलें एवं महासागर।
- भारत की जलवायु।
- वन्यजीव एवं राष्ट्रीय उद्यान।
- वन्यजीव अभयारण्य।
- आपदा प्रबंधन।
- जलवायु परिवर्तन।
- पर्यावरण से जुड़ी प्रमुख चुनौतियां।
4. Rajasthan Geography (राजस्थान का भूगोल)
- राजस्थान का भौतिक स्वरूप।
- राजस्थान की जलवायु।
- प्राकृतिक वनस्पति एवं प्रमुख मिट्टियां।
- राजस्थान की प्रमुख नदियां।
- बांध एवं झीलें।
- खनिज संसाधन।
- वन एवं जल संसाधन।
- राजस्थान का पशुधन।
- वन्यजीव एवं अभयारण्य।
- जनसंख्या वितरण एवं जनसंख्या वृद्धि।
- जनसंख्या घनत्व एवं साक्षरता।
- लिंगानुपात।
- राजस्थान की प्रमुख जनजातियां।
- राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल।
5. Indian Political System (भारतीय राजनीतिक व्यवस्था)
- भारतीय संविधान की प्रकृति एवं प्रस्तावना।
- मौलिक अधिकार।
- राज्य के नीति निर्देशक तत्व।
- राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री।
- केंद्रीय मंत्रिपरिषद।
- भारतीय संसद।
- सर्वोच्च न्यायालय।
- निर्वाचन आयोग।
- राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री।
- राजस्थान विधानसभा।
- राजस्थान उच्च न्यायालय।
- राजस्थान लोक सेवा आयोग।
- राज्य निर्वाचन आयोग।
- सूचना आयोग एवं मानवाधिकार आयोग।
- मुख्य सचिव एवं जिला प्रशासन।
- स्थानीय स्वशासन।
- पंचायती राज व्यवस्था।
6. Rajasthan Economy (राजस्थान की अर्थव्यवस्था)
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था की विशेषताएं एवं समस्याएं।
- राज्य के विकास में कृषि की भूमिका।
- उद्योग एवं पशुपालन का योगदान।
- खनिज क्षेत्र का महत्व।
- राजस्थान की राज्य आय एवं बजट।
- हस्तशिल्प उद्योग।
- बेरोजगारी की समस्या।
- सूखा एवं अकाल।
- राजस्थान की प्रमुख कल्याणकारी योजनाएं।
- विकास संस्थान एवं वित्तीय संस्थान।
- लघु उद्योग।
- ग्रामीण विकास में पंचायती राज की भूमिका।
- मनरेगा (MGNREGA)।
- विकसित भारत-ग्रामीण आजीविका मिशन।
7. General Science (सामान्य विज्ञान)
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन।
- ऑक्सीकरण एवं अपचयन।
- उत्प्रेरक।
- धातु एवं अधातु।
- महत्वपूर्ण रासायनिक यौगिक।
- कार्बन एवं उसके यौगिक।
- हाइड्रोकार्बन एवं पॉलिमर।
- साबुन एवं डिटर्जेंट।
- प्रकाश का परावर्तन एवं वर्ण विक्षेपण।
- लेंस एवं दृष्टि दोष।
- अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी।
- भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम।
- आनुवंशिकी एवं मेंडल के नियम।
- गुणसूत्र एवं न्यूक्लिक अम्ल।
- पर्यावरण एवं जैव प्रौद्योगिकी।
- रक्त समूह एवं रक्ताधान।
- RH फैक्टर।
- मानव शरीर एवं प्रमुख रोग।
- कुपोषण एवं मानव स्वास्थ्य।
8. Reasoning and Mathematics (तार्किक विवेचन एवं गणित)
Mathematics:
- संख्या पद्धति।
- लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) एवं महत्तम समापवर्तक (HCF)।
- औसत।
- प्रतिशत।
- लाभ एवं हानि।
- साधारण ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज।
- अनुपात एवं समानुपात।
- समय एवं दूरी।
- समय एवं कार्य।
- त्रिभुज एवं वृत्त।
- आयत एवं गोला।
- बेलन एवं शंकु का क्षेत्रफल तथा आयतन।
- बार ग्राफ एवं पाई चार्ट।
- लाइन ग्राफ एवं डेटा इंटरप्रिटेशन।
Reasoning:
- रक्त संबंध।
- संख्या एवं अक्षर श्रेणी।
- घड़ी एवं कैलेंडर।
- कोडिंग एवं डिकोडिंग।
- बैठने की व्यवस्था।
- मानसिक योग्यता।
- तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता।
9. Current Affairs (समसामयिक घटनाएं)
- राजस्थान की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएं।
- राजनीतिक एवं आर्थिक घटनाएं।
- सामाजिक एवं सांस्कृतिक घटनाएं।
- विज्ञान एवं तकनीकी से जुड़ी खबरें।
- पर्यावरण एवं खेल जगत की घटनाएं।
- प्रमुख प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
- केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं।
- सरकारी नीतियां।
- नागरिक कर्तव्य एवं मौलिक कर्तव्य।
- नैतिक मूल्य।
- राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2022।
10. Public Health (जन स्वास्थ्य)
- प्राथमिक उपचार (First Aid)।
- कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR)।
- नशीले पदार्थों के प्रकार।
- नशीले पदार्थों की रोकथाम।
- युवाओं की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस।
- सोशल मीडिया की लत से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम।
- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के उपाय।
11. Computer Knowledge (कंप्यूटर का ज्ञान)
- कंप्यूटर की विशेषताएं एवं उपयोग।
- कंप्यूटर संगठन।
- RAM एवं ROM।
- कंप्यूटर मेमोरी।
- फाइल सिस्टम।
- इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस।
- MS Word।
- MS Excel एवं Spreadsheet।
- MS PowerPoint।
12. General Hindi and English (सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी)
General Hindi:
- संज्ञा, सर्वनाम एवं विशेषण।
- अव्यय एवं क्रिया।
- संधि एवं संधि-विच्छेद।
- समास एवं समास-विग्रह।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय।
- पर्यायवाची शब्द।
- विलोम शब्द।
- अनेकार्थी शब्द।
- शब्द-युग्म।
- शब्द एवं वाक्य शुद्धि।
- वाक्यांश के लिए एक शब्द।
- मुहावरे एवं लोकोक्तियां।
- तकनीकी शब्दावली।
- कार्यालयी पत्र।
- आदेश, परिपत्र एवं अधिसूचना।
- प्रेस विज्ञप्ति।
General English:
- Tenses and Sequence of Tenses.
- Active and Passive Voice.
- Direct and Indirect Narration.
- Articles and Determiners.
- Prepositions.
- Hindi to English Translation.
- English to Hindi Translation.
- Synonyms and Antonyms.
- One Word Substitution.
- Reading Comprehension.
- Official and Informal Letter Writing.
- Technical and Official Glossary.
Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF Download 2026
अगर आप Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहीं दूसरी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप CET 2026 का पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
सिलेबस PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के Latest News या Advertisement सेक्शन में जाएं।
- CET Senior Secondary Level 2026 के नोटिफिकेशन को खोलें।
- नोटिफिकेशन में दिए गए Syllabus सेक्शन पर जाएं।
- यहां से आप पूरा सिलेबस देख सकते हैं।
- अब PDF को डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
Rajasthan CET 2026 Ki Taiyari Kaise Kare?
अगर आप CET 12th Level परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो केवल सिलेबस पढ़ना काफी नहीं है। आपको एक सही टाइम टेबल बनाकर नियमित पढ़ाई करनी होगी।
- सबसे पहले पूरे सिलेबस को अच्छी तरह समझ लें।
- राजस्थान के इतिहास, भूगोल एवं कला संस्कृति पर विशेष ध्यान दें।
- रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ने की आदत बनाएं।
- गणित एवं रीजनिंग के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।
- सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी के व्याकरण को मजबूत करें।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र जरूर हल करें।
- अपनी तैयारी जांचने के लिए मॉक टेस्ट लगाएं।
- जिस विषय में परेशानी हो, उसकी बार-बार प्रैक्टिस करें।
मेरी सलाह है कि आप रोजाना थोड़ा समय राजस्थान GK को जरूर दें, क्योंकि इसमें कई ऐसे टॉपिक हैं जिन्हें एक बार पढ़ने से याद रखना मुश्किल हो सकता है।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 FAQs
Q1. Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 जारी हो गया है क्या?
Ans. हां, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा CET Senior Secondary Level 2026 का सिलेबस जारी कर दिया गया है। आप आधिकारिक नोटिफिकेशन से पूरा सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
Ans. राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
Q3. Rajasthan CET 12th Level का पेपर कितने नंबर का होगा?
Ans. CET 12th Level का पेपर कुल 240 अंकों का होगा। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
Q4. Rajasthan CET 12th Level Exam में कितनी नेगेटिव मार्किंग है?
Ans. परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर प्रश्न के पूर्णांक का एक-तिहाई भाग काटा जाएगा।
Q5. Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 में कितना समय मिलेगा?
Ans. परीक्षा में पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
Q6. Rajasthan CET 12th Level Syllabus में कौन-कौन से विषय हैं?
Ans. इसमें राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, करंट अफेयर्स, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर, सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी शामिल हैं।
Q7. Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF कहां से डाउनलोड करें?
Ans. आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर CET 2026 का सिलेबस PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Q8. Rajasthan CET 12th Level की परीक्षा 2026 में कब होगी?
Ans. राजस्थान CET Senior Secondary Level 2026 की परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।




