WhatsApp Telegram

Rajasthan CET 12th Level Passing Marks 2026, Category Wise कितने नंबर चाहिए?

Rajasthan CET 12th Level Passing Marks 2026 : अगर आप भी राजस्थान CET 12th Level परीक्षा में शामिल होने वाले है तो आपके मन में सबसे बड़ा सवाल रहता है कि आखिर इस परीक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर लाने जरूरी हैं। खासकर General, OBC, EWS, SC और ST वर्ग के स्टूडेंट्स यह जानना चाहते हैं कि उनके लिए कितने प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। अगर आप भी Rajasthan CET 12th Level 2026 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां आपको पासिंग मार्क्स से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित CET Senior Secondary Level परीक्षा एक पात्रता परीक्षा है। तो जानते इसे हम इसे आर्टिकल में की कितने नंबर लाना से आप CET 12th Level के एग्जाम को पास कर लेंगे |

Rajasthan CET 12th Level Passing Marks 2026 Category Wise

राजस्थान CET 12th Level में पास होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत के आधार पर अंक तय किए जाते हैं। 2026 की परीक्षा में कुल 240 अंक होंगे। नीचे दी गई टेबल में आप अपनी कैटेगरी के अनुसार पासिंग मार्क्स देख सकते हैं।

Category Passing Percentage Passing Marks
General (GEN) 40% 96
OBC 40% 96
EWS 40% 96
MBC 40% 96
SC 35%* 84*
ST 35%* 84*

Important: SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। इसलिए 35 प्रतिशत यानी 84 अंक पूरी छूट लागू होने पर न्यूनतम स्तर बनता है। इसे सभी श्रेणियों के लिए अलग-अलग घोषित कटऑफ नहीं समझें।

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 Kab Aayega? यहां देखें एडमिट कार्ड की तारीख

Rajasthan CET 12th Level में General Category के Passing Marks कितने हैं?

अगर आप General Category से आते हैं तो राजस्थान CET 12th Level 2026 में पास होने के लिए आपको कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इस परीक्षा में कुल 240 अंक निर्धारित हैं, इसलिए General Category के स्टूडेंट्स को कम से कम 96 अंक लाने जरूरी हैं। ध्यान रखें कि केवल 96 अंक प्राप्त करने से किसी सरकारी नौकरी में चयन की गारंटी नहीं मिलती है। यह परीक्षा पास करने के बाद संबंधित भर्ती की आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने की पात्रता मिलती है।

OBC और EWS Category के Passing Marks कितने हैं?

अगर आप OBC और EWS वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए भी CET 12th Level में सामान्य न्यूनतम योग्यता 40 प्रतिशत रखी गई है। यानी इन दोनों वर्गों के अभ्यर्थियों को 240 में से कम से कम 96 अंक प्राप्त करने होंगे। MBC वर्ग के लिए भी सामान्य न्यूनतम योग्यता 40 प्रतिशत है।

SC और ST Category के Passing Marks कितने हैं?

राजस्थान CET 12th Level परीक्षा में SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। सामान्य न्यूनतम योग्यता 40 प्रतिशत होने पर पूरी छूट के साथ यह 35 प्रतिशत हो जाती है। इस हिसाब से 240 अंकों की परीक्षा में 35 प्रतिशत के अनुसार 84 अंक बनते हैं। हालांकि, बोर्ड द्वारा निर्धारित छूट और लागू नियमों के अनुसार ही अंतिम पात्रता तय होगी।

Rajasthan CET 12th Level Examination Pattern 2026

पासिंग मार्क्स के साथ आपको परीक्षा का पैटर्न भी समझ लेना चाहिए। राजस्थान CET 12th Level 2026 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित की जाएगी।

Exam Details Information
Total Questions 120
Total Marks 240
Marks Per Question 2 Marks
Exam Duration 2 Hours 30 Minutes
Exam Mode Offline (OMR Based)
Question Type Objective Type
Negative Marking 1/3 of Question Marks

Rajasthan CET 12th Level Me Negative Marking Kitni

राजस्थान CET 12th Level परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक तिहाई हिस्सा काटा जाएगा। चूंकि प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है, इसलिए गलत उत्तर देने पर लगभग 0.67 अंक काटे जाएंगे। इसलिए परीक्षा देते समय बिना सोचे-समझे प्रश्नों के उत्तर नहीं भरने चाहिए। जिन सवालों का उत्तर आपको अच्छे से पता है, उन्हें पहले हल करें और बाकी प्रश्नों को समझकर हल करें।

CET 12th Level पास करने के बाद क्या होगा?

कई स्टूडेंट्स को लगता है कि CET परीक्षा पास करने के बाद सीधे सरकारी नौकरी मिल जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। CET एक पात्रता परीक्षा है। इसे पास करने के बाद आप CET के अंतर्गत आने वाली संबंधित भर्तियों की आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के योग्य होते हैं। इसके बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अलग-अलग पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी करता है। संबंधित भर्ती के नियमों के अनुसार मुख्य परीक्षा, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन या अन्य चयन प्रक्रिया पूरी की जाती है। अंतिम चयन संबंधित भर्ती के प्रदर्शन और निर्धारित नियमों के आधार पर होता है।

Rajasthan CET 12th Level Score Validity 2026

राजस्थान CET स्कोर की वैधता भी स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है। वर्तमान नियमों के अनुसार CET का स्कोर रिजल्ट जारी होने की तारीख से 3 साल तक मान्य रहता है। इस दौरान संबंधित भर्तियों के लिए वैध CET स्कोर का उपयोग किया जा सकता है। इसका मतलब है कि CET पास करने के बाद आपको हर भर्ती के लिए दोबारा CET परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी, बशर्ते आपका स्कोर संबंधित भर्ती की आवेदन प्रक्रिया के समय वैध हो और आप अन्य पात्रता शर्तें पूरी करते हों।

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026

Leave a Comment

App