WhatsApp Telegram

राजस्थान के लोक नाट्य से संबंधित क्वेश्चन PDF- राजस्थान के लोक नाट्य PDF

राजस्थान के लोक नाट्य से संबंधित क्वेश्चन PDF : अगर आप राजस्थान प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो राजस्थान के लोकनाट्य एवं लोक नृत्य से संबंधित एग्जाम में क्वेश्चन पूछा जाता है। आज हम इस आलेख में राजस्थान के विभिन्न एग्जाम में इस टॉपिक से संबंधित पूछे गए क्वेश्चन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इनमें से क्वेश्चन है जो वापस राजस्थान के किसी ना किसी एग्जाम में पूछे जा सकते हैं।

                राजस्थान के लोक नाट्य से संबंधित क्वेश्चन

Q1. तुर्रा और कलंगी लोकनाट्य में तुर्रा और कलंगी प्रतीक हैं –

(a) कृष्ण और रूक्मणी के
(b) राम और सीता के
(c) राजा और रानी के
(d) शिव और पार्वती के

Ans: d

Q2. निम्नलिखित में से कौनसी राजस्थान की लोक नाट्य(नृत्य) शैली नहीं है

(a) स्वांग
(b) रम्मत
(c) ढाडी
(d) ख्याल

Ans: c

Q3. राजस्थान के एकमात्र शास्त्रीय नृत्य कत्थक के जयपुर घराने के प्रवर्तक माने जाते हैं –

(a) लच्छन महाराज
(b) भानुजी महाराज
(c) बिरजू महाराज
(d) उदयशंकर जी

Ans: b

Q4. चारबैत क्या है

(a) नाथ समुदाय से जुड़ा प्रसिद्ध नृत्य
(b) गैर नृत्य के साथ प्रयुक्त वाद्य
(c) गरासिया जनजाति से जुड़ा गीता
(d) काव्य से भरपूर एक लोकनाट्य विधा

Ans: d

Q5. भीलों का प्रसिद्ध लोक नाट्य कौन सा है

(a) गवरी
(b) स्वांग
(c) तमाशा
(d) रम्मत

Ans: a

Q6. ओपेरा शैली पर आधारित रंगमंचीय व्यवस्थाओं एवं जटिल तकनीक के अनूठे संगम के लिए प्रसिद्ध भवानी नाट्य शाला कहाँ स्थित है?

(a) जैसलमेर
(b) जोधपुर
(c) जयपुर
(d) झालावाड़

Ans: d

Q7. नानूलाल राणा व दुलाणा राणा किस क्षेत्र की ख्याल लोकनाट्य शैली के प्रसिद्ध कलाकार रहे हैं?

(a) बीकानेर
(b) चिड़ावा
(c) कोलायत
(d) चंदेरी

Ans: b

Q8. ‘अमर सिंह राठौड़ का ख्याल’ की रचना कब,कहाँ व किसने किया? 

(a) 1904 में बीकानेर में जवाहर लाल ने।
(b) 1911 में इंदौर में मोतीलाल सेन (बीकानेर) ने।
(c) 1899 में जैसलमेर में राधेश्याम जोशी ने।
(d) उक्त कोई नहीं।

Ans: b

Q9. ‘कन्हैया ख्याल’ नामक लोकनाट्य (संगीत दंगल) किस क्षेत्र की अनुपम विशेषता है?

(a) करौली, अलवर, भरतपुर
(b) अलवर, धौलपुर
(c) भरतपुर, स. माधोपुर, जयपुर
(d) करौली, श्री महावीरजी, भरतपुर

Ans: d

Q10. निम्न में से कौन कुचामण ख्याल शैली के नारी पात्रों के भूमिका के लिए ख्यातनाम थे?

(a) उगमराजजी
(b) लच्छीरामजी
(c) दूलिया राणाजी
(d) कन्हैयालालजी

Ans: b

Q11. राजस्थान में तुर्रा-कलंगी लोक नाट्यों का प्रचलन कहाँ प्रारम्भ हुआ?

(a) उदयपुर
(b) बाँसवाड़ा
(c) चित्तौड़गढ़
(d) डूंगरपुर

Ans: c

Q12. हेला ख्याल में मुख्य रूप से कौनसा वाद्य प्रयुक्त होता है?

(a) रमझोल
(b) नौबत
(c) अलगोजा
(d) नड़

Ans: b

Q13. अलवर का ‘रसखान’ किसे कहा जाता है?

(a) मोहम्मद शाह रंगीले
(b) नवाब वाजिद अली शाह
(c) राव अलीबख्श
(d) सम्मोखन सिंह

Ans: c

Q14. ख्याल लोकनाट्य शैली के सूत्रधार को क्या कहा जाता है?

(a) कुटकुड़िया
(b) राई
(c) हलकारा
(d) मेडिया

Ans: c

Q15. शहनाई, नक्कारा व चंग किस तरह के लोकनाट्यों के प्रधान साज़ हैं?

(a) नौटंकी
(b) रम्मत
(c) तमाशा
(d) तुर्रा-कलंगी

Ans: d

Q16. तुर्रा-कलंगी क्या है?

(a) तत् वाद्य
(b) चित्रकला शैली
(c) लोकनाट्य विधा
(d) उक्त कोई नहीं

Ans: c

Q17. राजस्थान के किन लोकनाट्यों में सुसज्जित मंच बनाए जाते हैं?

(a) रम्मत
(b) तुर्रा-कलंगी
(c) तमाशा
(d) नौटंकी

Ans: b

Q18. ‘हेडाऊ मेरी की रम्मत’ का सूत्रपात किसने किया?

(a) मनीराम व्यास
(b) फागू महाराज
(c) जवाहरलाल पुरोहित
(d) सुआ महाराज

Ans: c

Q19. रम्मत लोक नाट्य शैली का प्रारंभ कहाँ से हुआ था?

(a) जैसलमेर
(b) बीकानेर
(c) जोधपुर
(d) जयपुर

Ans: a

Q20. निम्न में से किस रम्मत का आधार प्रति वर्ष घटित नवीन घटनाएँ होती हैं?

(a) सांग मैरी री रम्मत
(b) हेड़ाऊ मैरी री रम्मत
(c) अमरसिंह राठौड़ री रम्मत
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: a

Q21. बीकानेर में रम्मतों का श्रीगणेश किस रम्मत से होता है?

(a) हेड़ाऊ मैरी री रम्मत
(b) अमरसिंह राठौड़ री रम्मत
(c) सांग मैरी री रम्मत
(d) फक्कड़ दाता री रम्मत

Ans: d

Q22. तमाशा लोक नाट्य विधा को निम्न में से किस शासक ने प्रोत्साहित किया?

(a) सवाई प्रतापसिंह
(b) सवाई जयसिंह
(c) माधोसिंह
(d) ईश्वरी सिंह

Ans: a

Q23. बंशीधर भट्ट किस लोक नाट्य के प्रमुख कलाकार थे?

(a) तमाशा
(b) रम्मत
(c) नौटंकी
(d) कन्हैया ख्याल

Ans: a

Q24. ‘अमर सिंह राठौड़ रम्मत’ का प्रमुख पात्र कौन है?

(a) नागौर के राजा राठौड़ अमरसिंह
(b) बादशाह शाहजहाँ का साला सूबेदार सलावत खाँ
(c) हाड़ौती के हाड़ाराव की कुँवरी (हाड़ी रानी)
(d) उपरोक्त सभी

Ans: d

Q25. गौहर जान किस लोक नाट्य से संबंधित हैं?

(a) नौटंकी
(b) तमाशा
(c) गवरी
(d) स्वांग

Ans: b

Download PDF
Topic Wise Completed Rajasthan Polity Questions Answer
Topic Wise Completed Rajasthan History Questions Answer
Topic Wise Completed Rajasthan Economy Questions Answer
Topic Wise Completed Rajasthan Geography Questions Answer
Topic Wise Completed Rajasthan arts and Culture Questions Answer

 

Leave a Comment

App